ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

यूपी में भीषण सड़क हादसा, संभल में कार सवार 6 लोगों की मौत

Photo Source :

Posted On:Friday, November 28, 2025

संभल, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार देर शाम गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हयातनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर धतरा गांव के पास एक ऑल्टो कार और सब्जी से लदी पिकअप वाहन में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और वे सड़क के बीचों-बीच बुरी तरह से चिपक गए। तेज आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गाड़ियों में फंसे शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

जिला प्रशासन ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। यह परिवार अमरोहा जिले के आदमपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जो बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में नामकरण समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया गया है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। संभल के जिला अधिकारी (DM) ने हादसे की पुष्टि की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने तेज गति को इस भीषण दुर्घटना का एक प्रमुख कारण बताया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.