ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

शाहजहांपुर में NRI पत्नी को फांसी की सजा, बॉयफ्रेंड को उम्रकैद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 7, 2023

मुंबई, 07 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर कोर्ट ने पति की हत्या करने वाली NRI पत्नी को फांसी की सजा सुनाई है। महिला पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। वहीं, महिला के बॉयफ्रेंड को उम्रकैद की सजा के साथ 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। आपको बता दे, पति की हत्या की साजिश इंग्लैंड में रची गई थी, भारत में हत्या की गई। वारदात में शामिल बॉयफ्रेंड दुबई में रहता था। हत्या 2016 में हुई थी। घटना के 7 साल बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। वहीं, पुलिस पूछताछ में NRI महिला ने बताया था कि इंग्लैंड-दुबई के मुकाबले भारत की कानून व्यवस्था कमजोर है। इसलिए हम दोनों ने उसे भारत लाकर मारा। ADJ कोर्ट के फैसले पर मृतक के परिवारवालों ने कहा, भारत के कानून ने उनके बेटे को न्याय दिलाया है। हम लोग कोर्ट से फांसी की सजा मांग कर रहे थे। पत्नी ने बताया कि उसे अपने पति की दाढ़ी पसंद नहीं थी। वह उसके साथ रहना भी नहीं चाहती थी। इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया। आपको बता दें, शाहजहांपुर के बंडा के बसंतापुर गांव निवासी सुखजीत सिंह लंदन में ट्रक ड्राइवर थे। एक सितंबर 2016 की रात तीसरी मंजिल पर सोते समय उनकी गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। NRI पत्नी रमनदीप कौर ने अज्ञात हमलावरों पर घर में घुसकर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आने पर रमनदीप और दुबई में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड मिट्ठू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से कोर्ट में केस की सुनवाई चल रही थी।

दरअसल, सुखजीत और मिट्ठू बचपन के दोस्त थे और एक ही गांव के थे। बड़े होकर दोनों ही विदेश नौकरी करने चले गए। सुखजीत इंग्लैंड तो मिट्ठू दुबई चला गया। सुखजीत को इंग्लैंड में रमनदीप कौर मिली जिनसे उनका अफेयर चला फिर उन्होंने शादी कर ली। जिसके बाद सुखजीत और रमनदीप कौर दुबई घूमने गए वहां मुलाकात मिट्ठू से हुई। कुछ समय मिट्ठू के साथ बिताते पर रमनदीप कौर का मिट्ठू से अफेयर शुरू हो गया। मिट्ठू का इंग्लैंड आना जाना होने लगा। जिससे सुखजीत को मिट्ठू पर शक हुआ और उसने रमनदीप कौर पर नजर रखना शुरू कर दिया। जिसके बाद मिट्ठू और रमनदीप कौर ने सुखजीत का मर्डर करने का प्लान बनाया। रमनदीप सुखजीत को किसी बहाने से भारत लेकर आई, उनके साथ ही मिट्ठू भी आ गया जिसके बाद मिट्ठू ने दुबई वापस जाने का झूठा दिखावा किया, और सुखजीत के कमरे में छुपा रहा। रात में रमनदीप ने घर के सभी लोगो को बेहोशी की दवा खिला दी। जिसके बाद सुबह उठ कर हंगामा किया की कोई बाहर से छत पर चढ़ आया और सुरजीत की हत्या करके भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर रमनदीप को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद सख्ती से हुई पूछताछ में रमनदीप ने सारा सच उगल दिया। इसके बाद मिट्ठू को भी एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.