ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भारतीय वायु सेना का पहला C 295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट वडोदरा पहुंचा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 20, 2023

मुंबई, 20 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय वायु सेना (IAF) का पहला C 295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट गुजरात में वडोदरा के वायु सेना स्टेशन पर उतरा। IAF अधिकारियों ने बताया कि एयरक्राफ्ट को ग्रुप कैप्टन पीएस नेगी उड़ाकर लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट ने बहरीन से उड़ान भरी थी। यह माल्टा और मिस्र में हॉल्ट लेते हुए भारत पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 सितंबर को दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस पर एक प्रोग्राम में इस प्लेन को औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना में शामिल करेंगे। यूरोपियन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस (ADSpace) ने 13 सितंबर को भारत को पहला C 295 टैक्टिकल मिलिट्री एयर लिफ्ट प्लेन सौंपा था। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन के सेविले शहर में इस प्लेन को रिसीव किया था।

तो वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, C 295 को स्पेन के सेविले प्लांट में बनाया जा रहा है। सितंबर 2021 में भारत ने ADSpace के साथ C 295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए 21 हजार करोड़ रुपए की डील की थी। इसमें 56 प्लेन की मांग की गई थी। इनमें से 16 प्लेन रेडी टु-फ्लाई कंडीशन में स्पेन से आएंगे। बाकी के 40 प्लेन गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस सिस्टम कंपनी बनाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की तैनाती आगरा एयरबेस में होगी। जहां इसके पायलट्स का ट्रेनिंग सेंटर भी अगले साल तक तैयार हो जाएगा। भारतीय वायुसेना में इसका फाइनल इंडक्शन इसी महीने हिंडन एयरबेस पर होगा। दूसरा एयरक्राफ्ट मई 2024 तक भारत आएगा। यह एयरक्राफ्ट पिछले तीन दशकों से सेवा में लगे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एवरो 748 को रिप्लेस करने के लिए लाया गया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.