ताजा खबर
रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||    ‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले   ||    नोएडा में आतंकी साजिश नाकाम UP ATS ने दबोचे ISI के दो 'स्लीपर सेल' ग्रेनेड हमले की थी तैयारी   ||    कमाई में डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का जलवा वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें पछाड़ीं   ||   

यमन में हूती विद्रोहियों के बंदरगाह पर इजराइली एयरस्ट्राइक, 50 ठिकानों पर बम गिराए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 6, 2025

मुंबई, 06 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। इसके लिए विमानों ने 2000 किमी की दूरी तय की। हमले में हुदैदाह पोर्ट और बाजिल कंक्रीट फैक्ट्री को निशाना बनाया गया। इजराइल डिफेंस फोर्स के मुताबिक फाइटर जेट्स ने कम से कम 50 टारगेट पर बम गिराए। इजराइल का यह हमला एक दिन पहले हूती विद्रोहियों के तेल अवीव में बेन गुरियन एयरपोर्ट हमले के जवाब में किया गया। मिसाइल हमले में कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद इजराइल ने इसका बदला लेने का ऐलान किया था। वहीं, हूती विद्रोहियों का कहना है कि इजराइली हमले में कम से कम 21 लोग घायल हो गए हैं। हूती विद्रोहियों के मीडिया विभाग के चीफ नसरुद्दीन आमेर ने कहा कि वे इस हमले का जवाब देंगे। इजराइली हमले उन्हें नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह हमला इजराइल और अमेरिका दोनों ने मिलकर किया था। हालांकि, एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन ने इन हमलों में भाग नहीं लिया। इजरायली सेना ने कहा कि यह हमला हूती शासन की अर्थव्यवस्था और उसके सैन्य निर्माण के लिए एक झटका है। बाजिल कंक्रीट फैक्ट्री उनके लिए एक अहम आर्थिक संसाधन के रूप में काम करती है और इसका उपयोग सुरंगों और सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किया जाता है। हुदैदाह बंदरगाह का इस्तेमाल हूती आतंकी 'ईरानी हथियारों, सैन्य जरूरतों के लिए उपकरणों और दूसरे आतंकी मकसद के लिए' करते थे।

इजराइल ने कहा है कि यमन पर हमला हूतियों के इजराइल के खिलाफ बार-बार किए गए हमलों के जवाब में किया गया है। मार्च में हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा अमेरिकी अभियान शुरू होने के बाद से IDF ने यमन पर हमला करना रोक दिया था। इजराइल ने यमन के अलावा सीरिया, लेबनान और गाजा पर भी हमले किए। IDF ने साउथ लेबनान और बेका घाटी में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए। इसके अलावा उन्होंने लेबनान की सीमा से सटे सीरिया पर भी कई हमले किए। अभी तक इन दोनों इलाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इजराइली सेना ने गाजा पर भी हमला किया। इसमें 54 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि उम्मीद है कि इसे अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यात्रा के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। इजराइल तब तक हमास के साथ सीजफायर और बंधक समझौते पर पहुंचने की कोशिश जारी रखेगा। इजराइली सेना के चीफ इयाल जमीन ने गाजा में अभियान तेज करने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यह अभियान गाजा में बंधकों की जान को खतरे में डाल सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि नए प्लान से हमास के खिलाफ ज्यादा मजबूत हमले करने और वहां रह गए बंधकों को लाने में मदद मिलेगी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.