ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

जयपुर डेयरी से जलधारा को मिलेगा ट्रीटेड वॉटर, जल संरक्षण मुहिम के तहत प्लांट से दी जाएगी 2 लाख लीटर पानी की सप्लाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 18, 2025

मुंबई, 18 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर डेयरी के ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) प्लांट से अब जयपुर शहर की जलधारा परियोजना को 2 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाएगा। यह पानी जलधारा में बहने, वहां स्थित फव्वारों के संचालन और आसपास के गार्डन की सिंचाई के लिए काम आएगा। इस संबंध में जयपुर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष फौजदार ने सहमति जताई है और अगले माह से नियमित जल आपूर्ति शुरू करने की बात कही है। फौजदार ने बताया कि राज्य में जारी 'वंदे गंगा' जल और पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत डेयरी में भी विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत बुधवार को 160 पौधे लगाए गए और मानसून के दौरान अन्य कार्यालयों व स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि जयपुर डेयरी परिसर में 20 करोड़ रुपये की लागत से 12 लाख लीटर क्षमता वाला ज़ेडएलडी प्लांट लगाया गया है, जो डेयरी से निकलने वाले अपशिष्ट जल को ट्रीट कर उपयोग योग्य बनाता है। फिलहाल प्लांट से निकलने वाले ट्रीटेड पानी में से 2 लाख लीटर पानी एमएनआईटी परिसर की सिंचाई के लिए और 4 लाख लीटर पानी जवाहर सर्किल गार्डन के लिए दिया जा रहा है। शेष 6 लाख लीटर पानी डेयरी परिसर की मशीनों की सफाई, गार्डन की सिंचाई और अन्य कार्यों में उपयोग हो रहा है। अब जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शेष बचे 2 लाख लीटर पानी को ओटीएस के पास स्थित जलधारा क्षेत्र में उपयोग करने की योजना बनाई है। यह पानी वहां के कृत्रिम झील, फव्वारों और गार्डन को जीवंत बनाए रखने में सहायक होगा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.