ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 13, 2024

मुंबई, 13 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की पीड़ित महिला की किडनैपिंग के केस में जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। उन्हें पांच लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई है। कोर्ट में रेवन्ना को दो निजी जमानतदार भी पेश करने पड़े। अदालत ने रेवन्ना को एसआईटी जांच में सहयोग करने और सबूतों को नष्ट या छेड़छाड़ नहीं करने का भी निर्देश दिया है। तो वहीं, पुलिस ने होलेनरसिपुरा विधायक एचडी रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न पीड़िता के अपहरण में शामिल होने का आरोप लगाया है, जिसके साथ उनके बेटे प्रज्वल पर यौन उत्पीड़न और रेप के आरोप हैं। आपको बता दें, एचडी रेवन्ना, देवगौड़ा परिवार के पहले सदस्य हैं जिन्हें किसी केस में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रही एसआईटी ने बीते दिन अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में दो लोगों चेतन और लिकित गौड़ा को गिरफ्तार किया। दोनों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भी भेजा दिया है।

तो वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा है कि केस की जांच कर रही SIT प्रज्ज्वल को वापस लाने के लिए विदेश नहीं जाएगी। 26 अप्रैल की वोटिंग के बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए थे। उनके खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया है।

आपको बता दें, होलेनारसिसपुर से जद (एस) विधायक सएचडी रेवन्ना पर स्पेशल MP MLA कोर्ट में 9 मई को सुनवाई हुई थी। जहां SIT ने कोर्ट में दावा किया था कि रेवन्ना ने अपने बेटे के खिलाफ सबूत छिपाने के लिए पीड़ित के अपहरण की साजिश रची। 9 मई को SIT ने रेवन्ना की चार दिन की पुलिस कस्टडी खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया था। SIT ने कोर्ट में बताया कि पूछताछ के दौरान सहयोग न करने की बात रखी। साथ ही यह भी दलील दी कि अगर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया तो वह गवाहों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। एचडी रेवन्ना को कोर्ट ने विचाराधीन कैदी (UTP) नंबर 4567 दिया था। एडीशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, रवींद्र कुमार बी कट्टीमनी ने होलेनारासिपुरा विधायक को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। रेवन्ना को परप्पाना में जेल के VIP ब्लॉक में रखा गया था। सिक्योरिटी का हवाला देते हुए, उन्हें एक पर्सनल बाथरूम और बाकी बुनियादी सुविधाओं के साथ एक बैरक भी दिया गया था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.