ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड से 28 की मौत, कई लापता; हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी से ठंड बढ़ी जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 6, 2025

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार को हुई भीषण बारिश के बाद भूस्खलन ने तबाही मचा दी। लैंडस्लाइड में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 7 बच्चे शामिल हैं। कई लोग अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे में कई घर बह गए और इलाके में तबाही का मंजर देखने को मिला। दार्जिलिंग और सिक्किम का देश के बाकी हिस्सों से सड़क संपर्क टूट गया है, जिससे हजारों पर्यटक फंसे हुए हैं। दार्जिलिंग और कर्सियांग के बीच नेशनल हाइवे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मिरिक और दूधिया के पास लोहे का पुल टूट जाने से दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी जाने का वैकल्पिक मार्ग भी बंद हो गया। अलीपुरदुआर में रेल ट्रैक पानी में डूबने से तीन ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। वहीं, दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के कई चाय बागान पानी में डूब गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में करीब 16 इंच बारिश हुई, जो 1998 के बाद पहली बार इतनी ज्यादा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश जारी रह सकती है। ऐसे में नए भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उधर, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की आशंका को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 6 और 7 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी एहतियातन यात्रा को 5 से 7 अक्टूबर तक निलंबित करने की घोषणा की है। इसी बीच, हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति, मनाली, चंबा और धौलाधर की पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इस बार बर्फबारी सामान्य समय से करीब 20 दिन पहले हुई है। बर्फबारी और बारिश से तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रोहतांग दर्रे पर फिसलन बढ़ जाने के कारण मनाली प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सड़क पर बर्फ जमने से दुर्घटनाओं की आशंका के चलते एहतियातन ट्रैफिक बंद किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.