ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, छह की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 8, 2025

मुंबई, 08 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के रायवरम इलाके में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि कई शव बुरी तरह झुलस गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिले के एसपी राहुल मीणा ने बताया कि आग में मारे गए लोग फैक्ट्री के मजदूर हो सकते हैं। सभी शवों की पहचान की जा रही है और राहत-बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के पास पटाखा निर्माण का लाइसेंस था। वहीं, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद फैक्ट्री में कई धमाके सुनाई दिए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फैक्ट्री पूरी तरह लपटों में घिरी नजर आ रही है। एक वीडियो में झुलसे हुए व्यक्ति का शव दिखा, जबकि दूसरे वीडियो में धुएं का बड़ा गुबार आसमान तक उठता हुआ दिखाई दिया। राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान जाने से वे अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने हादसे के कारणों और पीड़ितों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को लेकर भी प्रशासन से चर्चा की है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.