ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को 24 सितंबर को दिखाई जाएगी हरी झंडी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 22, 2023

मुंबई, 22 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश को एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। ये पहली बार होगा जब इतनी संख्या में वंदे भारत ट्रेन अलग अलग राज्यों से रवाना होगा। प्रधानमंत्री मोदी इन सभी ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन नौ वंदे भारत ट्रेनों के संचालित होने के बाद, देश में कुल 33 वंदे भारत ट्रेन हो जाएँगी। आपको बता दें, रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से इन सभी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन नौ वंदे भारत में नए स्वरूप वाली वंदे भारत यानी ऑरेंज रंग की ट्रेन भी शामिल है। पहली नए कलेवर वाली वंदे भारत कासरगोड से त्रिवेंद्रम के बीच चलाई जा सकती है। इसके अलावा आठ वंदेभारत नीले रंग वाली ही होंगी।

आपको बता दें, वंदे भारत ट्रैन 24 सितंबर को चलने वाली है। यह वंदे भारत ट्रैन, कासरगोड से त्रिवेंद्रम, जयपुर से उदयपुर, पटना से हावड़ा, रांची से हावड़ा, हैदराबाद से बेंगलुरु, चेन्नई से तिरुनेलवेली, इंदौर से जयपुर, पुरी से राउरकेला, विजयवाड़ा से चेन्नई, जामनगर से अहमदाबाद के बीच चलेंगी। तो वहीं, मौजूदा परिस्थिति में 23 वंदे भारत का सफल संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों से चल रही हैं। हालांकि पूर्वोत्तर में असम से भी वंदे भारत का संचालन हो रहा है। अब तक कुल 35 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर आ चुकी हैं। जिसमें से 33 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है, दो ट्रेन सेट रिजर्व में रखे गए हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर इनको इस्तेमाल किया जा सके और वंदे भारत की सेवा बाधित न हो सके।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.