ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

तेज बारिश और बाढ़ से उत्तर भारत बेहाल, कई राज्यों में अलर्ट जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 12, 2025

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार के 12 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। इनमें भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां की 75 पंचायतों में 4.16 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। लखनऊ में भारी वर्षा के चलते विधानसभा परिसर में पानी भर गया और मुख्यमंत्री आवास के पास सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो गया। उत्तराखंड के देहरादून में तेज बारिश के दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई गाय तेज बहाव में बहती दिखाई दे रही हैं। जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद रखे गए हैं। मालदेवता क्षेत्र में नदी के उफान ने आसपास के घरों को नुकसान पहुंचाया है। राज्य में 12 से 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा तीन दिनों के लिए रोक दी गई है।

दिल्ली में मंगलवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद भी हालात बिगड़े थे, जिसके चलते खराब मौसम में 300 से अधिक उड़ानें देरी से रवाना हुईं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, असम समेत छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि हिमाचल और बिहार समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट तथा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 16 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। प्रयागराज में संगम तट स्थित बड़े हनुमान मंदिर के 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे कॉरिडोर प्रोजेक्ट का पहला चरण पहली ही बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया। गंगा में आई बाढ़ ने मंदिर परिसर की दीवारों और पत्थरों को उखाड़ दिया है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच, उत्तराखंड के आपदा प्रभावित उत्तरकाशी जिले के धराली में नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। विशेषज्ञ उन स्थानों की पहचान करेंगे जहां मलबे के नीचे किसी के दबे होने की संभावना है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.