ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

राजस्थान में 8 जून को होंगे पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 16, 2025

मुंबई, 16 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकायों के उपचुनाव की नई तारीखें घोषित कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए 8 जून को वोटिंग होगी। पंचायतों के लिए अधिसूचना 20 मई और नगरीय निकायों के लिए 21 मई को जारी की जाएगी। इससे पहले अप्रैल में उपचुनावों की घोषणा की गई थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से उत्पन्न तनाव के चलते चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। नई चुनावी घोषणा के तहत प्रदेश की 14 नगर निकायों में 12 वार्ड, 1 नगर पालिका अध्यक्ष और 1 उपाध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। पंचायती राज संस्थाओं में एक जिला प्रमुख (गंगानगर), 2 प्रधान (कल्याणपुर, बाड़मेर और सपोटरा, करौली), 1 उपप्रधान (घाटोल, बांसवाड़ा), 7 जिला परिषद सदस्य, 18 पंचायत समिति सदस्य, 17 सरपंच, 15 उपसरपंच और 169 ग्राम पंचायतों के वार्ड पंचों के लिए चुनाव होंगे। नामांकन की प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान 8 जून को होगा, जबकि उपसरपंच के लिए 9 जून को वोटिंग कराई जाएगी। जिला प्रमुख और प्रधान पद के लिए मतदान 10 जून को होगा और उपप्रधान के लिए 11 जून को। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना 10 जून को जारी की जाएगी और 16 जून को वोटिंग होगी, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 17 जून को मतदान कराया जाएगा।

कहां-कहां होंगे चुनाव?

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंचायत स्तरीय उपचुनाव निम्नलिखित पदों के लिए कराए जाएंगे:

  • 1 जिला प्रमुख – (गंगानगर जिला परिषद)
  • 2 प्रधान – (कल्याणपुर, बाड़मेर और सपोटरा, करौली)
  • 1 उपप्रधान – (घाटोल, बांसवाड़ा)
  • 7 जिला परिषद सदस्य
  • 18 पंचायत समिति सदस्य
  • 17 सरपंच
  • 15 उपसरपंच
  • 169 वार्ड पंच
  • वहीं नगरीय निकायों में यह चुनाव राज्य के 14 नगर निकायों में कराए जाएंगे। इनमें शामिल हैं:
  • 12 वार्ड पार्षद
  • 1 नगरपालिका अध्यक्ष
  • 1 नगरपालिका उपाध्यक्ष


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.