ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बिहार में बढ़ते अपराध पर सियासत तेज, चिराग ने सरकार को घेरा, मांझी ने किया पलटवार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 26, 2025

मुंबई, 26 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राजनीति गर्मा गई है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश कुमार सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में एक के बाद एक जिस तरह से आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, वह बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन अब अपराधियों के आगे नतमस्तक हो चुका है। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार जैसी वारदातें बढ़ती जा रही हैं और प्रशासन पूरी तरह विफल दिखाई दे रहा है। चिराग ने कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो बिहार की हालत और भी खराब हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे मानते हैं कि इन घटनाओं को चुनाव के कारण अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन इसका बहाना नहीं बनाया जा सकता क्योंकि प्रशासन का काम ऐसे अपराधों को रोकना है, जो वह करने में असफल है।

चिराग पासवान के इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जवाब देते हुए X पर लिखा कि उन्हें गर्व है कि वे बिहार में एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं जो अपराध और अपराधियों के साथ कोई समझौता नहीं करती। मांझी ने लिखा कि राज्य सरकार न केवल अपराधों का खुलासा कर रही है, बल्कि अपराधियों को जेल भी भेज रही है और बिहार में एनडीए के नेतृत्व में सुशासन की सरकार काम कर रही है। इसके बाद मांझी ने मीडिया से बातचीत में चिराग पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि चिराग का राजनीतिक अनुभव बहुत कम है और उन्होंने बिहार का वह दौर नहीं देखा जब अपराधियों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया जाता था और पीड़ितों से वहीं समझौता कराया जाता था। मांझी ने कहा कि 2005 से पहले की स्थिति से आज की स्थिति की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि उस समय हाईकोर्ट तक ने बिहार को जंगलराज करार दिया था, जबकि आज वैसी कोई बात नहीं कही जाती।

तेजस्वी यादव की ओर से SIR (Special Investigation Rights) को लेकर चुनाव के बहिष्कार की बात पर भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष में हिम्मत है तो वे सच में चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि ये वही राजनीतिक दल हैं जो अकेले चुनाव लड़ने की भी हिम्मत नहीं रखते और सिर्फ डर का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। चिराग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त भी इन्हीं दलों ने कहा था कि संविधान और आरक्षण खत्म हो जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR को लेकर भी वही भ्रम फैलाया जा रहा है, जैसा CAA के समय फैलाया गया था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.