ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

अंग्रेजी को लेकर राहुल गांधी और अमित शाह आमने-सामने, भाषा पर गरमाई सियासत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 20, 2025

मुंबई, 20 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंग्रेजी भाषा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह भाषा सशक्तिकरण का माध्यम है, न कि शर्म का कारण। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अंग्रेजी पुल है, जो अवसरों से जोड़ती है, न कि कोई दीवार या बंधन है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस नहीं चाहते कि गरीब बच्चे अंग्रेजी सीखें, क्योंकि वे नहीं चाहते कि वे सवाल करें, बराबरी हासिल करें और आगे बढ़ें। राहुल गांधी का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उस टिप्पणी के बाद आया जिसमें शाह ने कहा था कि भारत में जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं, उन्हें जल्द ही शर्म महसूस होगी। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि अंग्रेजी कोई जंजीर नहीं बल्कि वह औजार है जो जंजीरें तोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में अंग्रेजी भाषा उतनी ही आवश्यक है जितनी कोई भी मातृभाषा, क्योंकि यही रोजगार दिला सकती है और आत्मविश्वास बढ़ा सकती है। उन्होंने भारत की सभी भाषाओं की आत्मा, संस्कृति और ज्ञान का सम्मान करने की बात कही, लेकिन साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी सिखाने की जरूरत भी जताई, ताकि हर बच्चे को बराबरी का मौका मिल सके और भारत दुनिया का मुकाबला कर सके।

दूसरी ओर, अमित शाह ने देश की भाषाओं को लेकर बयान देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति, इतिहास और धर्म को समझने के लिए कोई विदेशी भाषा पर्याप्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि भारत की संपूर्ण कल्पना अधूरी विदेशी भाषाओं के माध्यम से नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक कठिन लड़ाई है लेकिन उन्हें विश्वास है कि भारतीय समाज इसे जीतकर अपने देश को अपनी भाषाओं में चलाएगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा। भाषा पर छिड़ी इस बहस में तृणमूल कांग्रेस भी कूद गई है। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भारत में 22 संवैधानिक भाषाएं और करीब 19,500 भाषाएं और बोलियां हैं, और यही हमारे देश की विविधता में एकता को दर्शाता है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और उनका समूह इस विविधता को कभी नहीं समझ पाएगा। टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने भी कहा कि भारतीयों को किसी भी भाषा को लेकर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.