ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||   

आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से किए तीखे सवाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 22, 2025

मुंबई, 22 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवाद, पाकिस्तान के बयान और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता दावे को लेकर तीन तीखे सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी के पुराने राष्ट्र संबोधन का एक वीडियो क्लिप भी जोड़ा है, जिसमें प्रधानमंत्री यह कहते सुनाई देते हैं कि जब पाकिस्तान ने कहा कि उसकी ओर से अब कोई आतंकी गतिविधि नहीं होगी, तो भारत ने उस पर विचार किया। राहुल ने पीएम मोदी पर तीखा हमला करते हुए लिखा, "मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कर दीजिए, सिर्फ इतना बताइए, क्या आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया?" इसके साथ उन्होंने तीन सवाल पूछे, पहला - आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? दूसरा - ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? तीसरा - आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है?

यह बयान राहुल गांधी ने उस समय दिया जब प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद पर अपनी कड़ी नीति की बात दोहराई थी। सभा में पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान भारत से सीधे युद्ध में नहीं जीत सकता, इसलिए उसने आतंकवाद को हथियार बनाया है। उन्होंने कहा कि अब भारत में मोदी है, जो सीना तानकर खड़ा है। पीएम मोदी ने कहा, "मेरी नसों में अब खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।" पीएम ने आतंकवाद से निपटने के लिए तीन सूत्रों का भी जिक्र किया, पहला - अगर भारत पर आतंकी हमला होता है, तो जवाब समय, तरीका और शर्तें भारत की होंगी। दूसरा - एटम बम की धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है। तीसरा - आतंकी संगठनों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकारों को भारत अलग-अलग नहीं देखेगा।

पीएम के इस भाषण पर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने भी तीखा हमला बोला। उन्होंने X पोस्ट में लिखा कि बीकानेर में पीएम मोदी ने भव्य लेकिन खोखले फिल्मी डायलॉग बोले। जयराम रमेश ने पूछा कि पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकी अब तक क्यों खुले घूम रहे हैं, जबकि वे बीते 18 महीने में पुंछ, गगनगीर और गुलमर्ग में भी हमलों में शामिल रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री ने अब तक किसी सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता क्यों नहीं की और विपक्ष को भरोसे में क्यों नहीं लिया? साथ ही 22 फरवरी 1994 को सर्वसम्मति से पारित संसद प्रस्ताव को दोहराने के लिए विशेष सत्र क्यों नहीं बुलाया गया, जबकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन और पाकिस्तान के बीच गहरी साझेदारी सामने आई थी? रमेश ने यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो के भारत-पाकिस्तान पर मध्यस्थता को लेकर किए जा रहे बयानों पर चुप क्यों हैं?


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.