ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

राहुल गांधी का व्हाइट टी शर्ट मूवमेंट शुरू, गरीबों के लिए न्याय की आवाज उठाएंगे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 19, 2025

मुंबई, 19 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गरीब और मेहनतकश वर्ग के लिए व्हाइट टी शर्ट मूवमेंट अभियान शुरू किया है। कांग्रेस का कहना है कि व्हाइट टी सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा और न्याय के लिए खड़े होने का प्रतीक है। पार्टी ने आगे कहा कि आज मेहनतकश वर्ग मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से भयंकर दबाव में जी रहा है। बढ़ रही महंगाई ने इनके सपने को तोड़ दिया है। कंपनियां तो फायदे में हैं, लेकिन इनकी आमदनी नहीं बढ़ रही है। जिंदगी और बदतर होती जा रही है। मेहनतकश वर्ग उत्पीड़न, हिंसा और शोषण का शिकार होते जा रहे हैं। देश में धन असमानता सभी बड़ी समस्या है। जाति और धर्म के आधार पर ये खाई और बड़ी है। इस खाई को हमें पाटना हैं।

राहुल ने कहा, मोदी सरकार ने गरीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है। उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है। इस वजह से असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वे तरह-तरह के अन्याय और अत्याचार झेलने को मजबूर हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर उन्हें न्याय और हक दिलाने के लिए मजबूती से आवाज उठाएं। इसी सोच के साथ हम #WhiteTshirtMovement की शुरुआत कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि मैं युवा और मेहनतकश वर्ग के साथियों से अपील करता हूं कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.