ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई जगह नदियां उफान पर और डैम के गेट खुले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 20, 2025

मुंबई, 20 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है और मौसम विभाग ने बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तेलंगाना और बिहार में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र में मुंबई सिटी, ठाणे, रायगढ़, चंद्रपुर और रत्नागिरी में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। नदी का स्तर 495 फीट के चेतावनी स्तर पर पहुंचने के बाद कई घाट डूब गए हैं। पानी ताजमहल की बाउंड्री तक पहुंचने से CISF की सुरक्षा चौकी को हटाना पड़ा और आसपास के 40 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में लगातार बारिश से तवा डैम का जलस्तर 1164.10 फीट तक पहुंच गया। इसे नियंत्रित करने के लिए बुधवार सुबह डैम के 5 गेट 5 फीट तक खोले गए, जिससे करीब 43 हजार क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। यह सीजन में दूसरी बार है जब डैम के गेट खोलने पड़े हैं। इस बीच, कोलकाता में मेट्रो की ब्लू लाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कालीघाट और नेताजी भवन स्टेशनों के बीच पटरियों में पानी भर जाने से दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम रूट पर करीब एक घंटे तक सेवाएं ठप रहीं। पानी निकालने के बाद दोपहर में मेट्रो सेवा को बहाल किया गया। महाराष्ट्र में भारी बारिश का असर बांधों पर भी दिख रहा है। राज्य के बांध औसतन 88% तक भर चुके हैं। बुधवार को इनका जल भंडार 1135.04 TMC दर्ज किया गया, जबकि राज्य की कुल क्षमता 1254.66 TMC है। पिछले साल इसी समय यह आंकड़ा 76% के आसपास था। एक TMC लगभग 2831.68 करोड़ लीटर पानी के बराबर होता है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.