ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन और भारी नुकसान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 21, 2025

मुंबई, 21 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश के पश्चिमी हिस्सों महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोनों राज्यों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है और लगभग 40 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मथुरा में यमुना नदी कटान के चलते अपना पुराना रास्ता छोड़कर करीब दो किलोमीटर दूर बह रही है। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले में लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। गंगोत्री हाईवे धरासू और सोनागढ़ के पास अवरुद्ध है, जबकि यमुनोत्री हाईवे नारदचट्टी के पास बंद पड़ा है। कुथनौर में यातायात बहाल हो चुका है, बाकी स्थानों पर मलबा हटाने का काम जारी है।

गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हैं। जूनागढ़ जिले में 12 घंटे में 331 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पोरबंदर जिले के एक स्कूल में फंसे 46 बच्चों और 4 शिक्षकों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। महाराष्ट्र में भी तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते दिन मुंबई में 107.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। ठाणे जिले में पानी से भरी खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 20 जून से अब तक बारिश से जुड़े हादसों में 145 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार के अनुसार वर्षा जनित घटनाओं से करीब 2281 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.