ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का साइलेंट अटैक से निधन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 5, 2025

मुंबई, 05 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का गुरुवार सुबह साइलेंट हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे रात को भोजन के बाद सोई थीं लेकिन सुबह उठ नहीं पाईं। जब परिवारजन ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तुरंत उन्हें जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि सुबह डॉक्टरों की एक टीम उनके आवास पर भी पहुंची थी और वहां प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की गई थी, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

प्रीति कुमारी सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय थीं और खींवसर फाउंडेशन की ट्रस्टी के रूप में महिलाओं के सशक्तिकरण और समानता के लिए कई पहल कर चुकी थीं। वे सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ परिवार के व्यवसाय में भी भागीदारी निभा रही थीं। उनका जुड़ाव अहमदाबाद के धोलेरा तालुका स्थित गाम्फ के पूर्व राजघराने से था। उनके पिता दिलावर सिंह गाम्फ के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गजेंद्र सिंह खींवसर को गुरुवार को बीकानेर जाना था, जहां उन्हें कई कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन पत्नी के आकस्मिक निधन के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। प्रीति कुमारी का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 9 बजे नागौर जिले के खींवसर में किया जाएगा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.