ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||   

संजय सिंह अंतरिम जमानत की अर्जी कर सकते हैं दायर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 20, 2023

मुंबई, 20 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब मामले को लेकर सुनवाई की। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि आप नेता संजय सिंह अंतरिम जमानत की अर्जी दायर कर सकते हैं। इसका दिल्ली हाईकोर्ट के 20 अक्टूबर को दिए ऑर्डर से कोई लेना-देना नहीं है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने मामले में केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से 11 दिसंबर के पहले जवाब मांगा है। संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी और दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में रिमांड के खिलाफ याचिका दायर की थी। संजय सिंह को 4 अक्टूबर को दिल्ली शराब मामले में गिरफ्तार किया गया था। आप सांसद ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। इससे पहले हाईकोर्ट ने 20 अपने आदेश में कहा था- हम आपकी गिरफ्तारी में कोई दखलंदाजी नहीं कर सकते। रिकॉर्ड में किसी सामग्री के अभाव में हम किसी प्रमुख जांच एजेंसी पर राजनीतिक मकसद का आरोप नहीं लगा सकते।

वहीं, ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग मामला सीबीआई की एफआईआर से निकला। सीबीआई और ईडी के मुताबिक, दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित फायदा पहुंचाया गया। आरोप है कि संजय सिंह ने नीति बनाने और उसे लागू करने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही कुछ शराब निर्माताओं, होलसेलर्स और फुटकर विक्रेताओं को लाभ पहुंचाया गया। गिरफ्तारी के बाद ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह को ईडी की कस्टडी में भेज दिया। 13 अक्टूबर को उन्हें 27 अक्टूबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.