ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

ग्वालियर में बोले सिंधिया, कांग्रेस ने 50 साल पहले रौंदा था संविधान, अब उसी की दुहाई दे रही है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 24, 2025

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कांग्रेस के सत्याग्रह और उपवास को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपकर संविधान को पैरों तले रौंदा था और अब उसी दिन को संविधान बचाने का दिन बताकर कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल हाथ में संविधान की प्रति लेकर घूमने से कुछ नहीं होगा, उसे आत्मा में बसाना जरूरी होता है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया मंगलवार को ग्वालियर में आयोजित एमपीएल 2025 सीजन-2 के फाइनल मैच के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखे तंज कसते हुए कहा कि यह दिन कांग्रेस के लिए पश्चाताप का दिन होना चाहिए। उन्हें हर साल इस दिन अपने किए गए पापों को याद करके प्रायश्चित करना चाहिए।

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस आज डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम लेकर राजनीति कर रही है, लेकिन यही पार्टी कभी अंबेडकर को चुनाव में हराने के लिए उम्मीदवार उतारती थी और उन्हें अपनी ही कैबिनेट से बाहर कर देती थी। उन्होंने इसे "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे" जैसा व्यवहार बताया और कहा कि कांग्रेस आज उन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के सामने खड़ी हो रही है, जिनका पहले वह स्वयं विरोध करती थी। ग्वालियर में हो रहे एमपीएल टूर्नामेंट को लेकर सिंधिया ने गर्व जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग ने भारतीय क्रिकेट को 11 शानदार खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने बताया कि एमपीएल की एक टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की कप्तानी करते हुए टीम को पहली बार चैंपियन बनाया है, जिसमें विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। सिंधिया ने उम्मीद जताई कि एमपीएल के खिलाड़ी भविष्य में देश के लिए खेलते नजर आएंगे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.