ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

हैदराबाद में सालों से बंद घर से मिला कंकाल, पुराने मोबाइल से हुई पहचान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 15, 2025

मुंबई, 15 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में एक सालों से बंद पड़े घर से रविवार को एक कंकाल बरामद हुआ, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। यह घर काफी समय से बंद था और मोहल्ले के लोग इसमें नहीं जाते थे। 14 जुलाई को जब एक लड़का क्रिकेट खेलते समय बॉल लेने के लिए इस मकान में गया तो उसने कमरे में कंकाल देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि कंकाल पेट के बल गिरा हुआ था और उसके आसपास कुछ बर्तन और एक पुराना नोकिया मोबाइल पड़ा था, जिसकी बैटरी खत्म हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में किसी संघर्ष या खून के निशान नहीं पाए गए। मोबाइल को सुधरवाने के बाद जब पुलिस ने उसका डाटा खंगाला तो उसमें 2015 की 84 मिस्ड कॉल्स दिखाई दीं। इसी मोबाइल के जरिए मृतक की पहचान हुई। जांच में सामने आया कि यह मकान मुनीर खान का है, जिनका बेटा अमीर अकेले इसी घर में रहता था। अमीर की मौत की किसी को जानकारी नहीं थी क्योंकि उसके बाकी भाई-बहन शहर के अन्य हिस्सों में रहते थे। मृतक के छोटे भाई शादाब ने कंकाल के पास मिली अंगूठी और कपड़ों से उसकी पहचान की। शादाब पास की दुकानों से किराया वसूलने का काम करता है।

घर की तलाशी में एक तकिए के नीचे से चलन से बाहर हो चुके पुराने नोट भी मिले, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि अमीर की मौत 2016 की नोटबंदी से पहले ही हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष थी, वह अविवाहित था और मानसिक रूप से परेशान रहने वाला व्यक्ति था। घर से मिली हड्डियां इतनी पुरानी थीं कि वे टूटने लगी थीं। फॉरेंसिक विभाग की क्लूज टीम ने मौके पर पहुंचकर मानव अवशेषों के सैंपल लिए और आगे की पुष्टि के लिए उन्हें शवगृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है ताकि यह तय हो सके कि मौत स्वाभाविक थी या किसी कारणवश हुई थी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.