ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

देशभर में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 17, 2025

मुंबई, 17 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को देश के 24 राज्यों के लिए आंधी, बारिश और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की थी, जिसका असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिला। दोपहर के समय शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई और करीब 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे अशोक नगर मेट्रो स्टेशन का शेड उड़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार दोपहर तीन बजे तक दिल्ली में करीब 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के मयूर विहार, महारानी बाग, नोएडा और गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। वहीं नोएडा में तेज हवाओं के चलते कई पेड़ गिर गए। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में लू का खतरा बना हुआ है, जबकि बिहार और ओडिशा में उमस का असर दिख सकता है। ओडिशा में गर्मी और बारिश दोनों का असर देखने को मिला है। शुक्रवार को बिजली गिरने की घटनाओं में छह महिलाओं समेत नौ लोगों की जान चली गई। अधिकतर लोग खुले स्थानों में मौजूद थे जब यह हादसा हुआ। राजस्थान में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 3-4 दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। जोधपुर और बीकानेर जैसे इलाकों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश के लिए आने वाले चार दिन चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, क्योंकि यहां आंधी, बारिश और लू का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में तापमान 45°C से अधिक दर्ज किया गया। आज राज्य के 21 शहरों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अरब सागर के दक्षिणी हिस्सों, अंडमान द्वीप समूह, बंगाल की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन लू के प्रभाव में रह सकते हैं। दिल्ली में 20 से 22 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों, जैसे पुरुलिया, बांकुरा, बीरभूम, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और बर्दवान में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और हवाओं के कारण तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में भी 21 मई तक गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.