ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लगाया 5 लाख रुपए का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 14, 2023

मुंबई, 14 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यक्ति पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। शीर्ष कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर फाइन लगाते हुए उसकी जनहित याचिका (PIL) को पब्लिसिटी पाने का ओछा तरीका बताया। याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका में कहा था कि बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की शपथ दोषपूर्ण है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को गवर्नर शपथ दिलाते हैं और इसके बाद ही उनकी नियुक्ति होती है। ऐसे में इस तरीके पर आपत्ति नहीं उठाई जा सकती। आपको बता दें, ये याचिका अशोक पांडे ने दाखिल की थी। उनका कहना था कि बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को दोषपूर्ण शपथ दिलाई गई। उन्होंने संविधान की तीसरी अनुसूची का उल्लंघन करते हुए शपथ के दौरान अपना नाम लेने से पहले ‘मैं’ शब्द नहीं कहा। याचिकाकर्ता ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि दमन और दीव और दादरा व नागर हवेली केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को इस शपथ समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।

बेंच में शामिल जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा ने कहा कि हमारी राय है कि ऐसी याचिकाओं से कोर्ट का समय खराब होता है और गंभीर मुद्दों से कोर्ट का ध्यान भटकता है। ऐसी याचिकाएं न्यायपालिका के मैन पॉवर और रजिस्ट्री का दुरुपयोग करती हैं। जजों ने कहा कि अब ऐसा समय आ गया है जब कोर्ट को ऐसी व्यर्थ याचिकाएं दाखिल करने पर जुर्माना लगाना शुरू करना चाहिए। बेंच ने कहा कि हम याचिकाकर्ता पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए इस याचिका को रद्द करते हैं। ये जुर्माना याचिकाकर्ता को 4 हफ्ते के अंदर भरना होगा। कोर्ट ने ये भी कहा कि तय अवधि में रकम जमा नहीं की जाती तो उसे लखनऊ डीएम ऑफिस में भू-राजस्व बकाया के रूप में जमा कराया जाएगा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.