ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

साल का सबसे बड़ा सुपरमून, आसमान में दिखा 14 गुना बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला चांद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 5, 2025

मुंबई, 05 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बुधवार की रात दुनिया भर में आसमान का नजारा बेहद खूबसूरत रहा। साल का सबसे बड़ा चांद यानी सुपरमून दिखाई दिया, जिसने लोगों को अपनी चमक से मंत्रमुग्ध कर दिया। यह साल का दूसरा सुपरमून था, जो सामान्य पूर्णिमा की तुलना में करीब 14 गुना बड़ा और लगभग 30% ज्यादा चमकीला नजर आया। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब होता है, तब यह आकार में बड़ा और ज्यादा चमकदार दिखाई देता है। इसी खगोलीय घटना को सुपरमून कहा जाता है। 5 नवंबर की रात चांद पृथ्वी से करीब 3,57,000 किलोमीटर की दूरी पर था, जो सामान्य दूरी से लगभग 27,000 किलोमीटर कम है। आम तौर पर चांद पृथ्वी से सबसे दूर 4,05,000 किलोमीटर और सबसे करीब 3,63,104 किलोमीटर पर रहता है।

सुपरमून के दौरान चंद्रमा धरती का चक्कर लगाते हुए अपनी कक्षा के नजदीकी बिंदु पर पहुंच जाता है, जिसे ‘पेरिजी’ कहा जाता है। वहीं, जब चांद सबसे दूर होता है, उस स्थिति को ‘अपोजी’ कहा जाता है। इस घटना का वैज्ञानिक नाम भले ही जटिल लगे, लेकिन इसका दृश्य बेहद मनमोहक होता है। ‘सुपरमून’ शब्द का इस्तेमाल पहली बार 1979 में एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने किया था। चांद हर 27 दिन में पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करता है और हर 29.5 दिन में एक बार पूर्णिमा आती है। हालांकि हर पूर्णिमा सुपरमून नहीं होती, लेकिन हर सुपरमून पूर्णिमा की रात ही दिखाई देता है। चांद की कक्षा अंडाकार होती है, इसलिए उसकी पृथ्वी से दूरी हर दिन बदलती रहती है।

जुलाई के महीने में दिखने वाले सुपरमून को ‘बक मून’ कहा जाता है। ‘बक’ शब्द का अर्थ होता है वयस्क नर हिरण। इसे यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इस समय हिरणों के नए सींग उगते हैं। वहीं कुछ स्थानों पर इसे ‘थंडर मून’ भी कहा जाता है, क्योंकि जुलाई में अक्सर गरज और बिजली चमकने की घटनाएं अधिक होती हैं। आसमान में नजर आया यह सुपरमून न सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी एक दुर्लभ और अद्भुत अनुभव रहा, जिसने धरती के हर कोने में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.