ताजा खबर
LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||   

मुख्यमंत्री ने कहा, नदियां सिकुड़ रहीं, पहाड़ छोटे हो रहे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 21, 2025

मुंबई, 21 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)।जयपुर में अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, प्रकृति से की जा रही छेड़छाड़ हमारे अस्तित्व के लिए घातक साबित हो सकती है। इसलिए हमें न सिर्फ वन क्षेत्र का संरक्षण करना चाहिए। इन्हें और ज्यादा विकसित भी करना चाहिए। राजस्थान में नदियों के सिकुड़ने, पहाड़ों के छोटे होने और वनों के काटे जाने पर चिंता जाहिर की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, वानिकी दिवस की थीम फॉरेस्ट एंड फूड रखी गई है। क्योंकि प्रकृति का महत्व बहुत बड़ा है। हम अपनी जिज्ञासाओं को देखकर, पढ़कर और सुनकर तीन तरीके से समझ सकते हैं। हम जब घने जंगलों की कहानी सुनते हैं। मन की जिज्ञासा उत्पन्न होती है और वही हमें वनों से जोड़ती हैं। हमारी नदियां सिकुड़ती जा रही हैं, हमारे पहाड़ छोटे होते जा रहे हैं, वन काटे जा रहे हैं। जिन्हें हमे बचाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी संस्कृति में नदी, पहाड़ और पेड़ों को पूजा जाता हैं। हमें प्रकृति में सहभागिता बढ़ानी है। हमें आने वाली पीढ़ी को पौधरोपण की सौगात देनी चाहिए। फल-फूल और छाया देनी वाली प्रकृति का संरक्षण कर वन मित्रों को उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

शर्मा ने कहा, प्रकृति में कुछ भी फालतू नहीं, वन का अत्यंत महत्व है। वृक्षों से ही औषधि बनती है। हमें गौरैया संरक्षण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए एक पेड़ मां के नाम अभियान को लोगों ने काफी सराहा है। अभियान के तहत इस साल हम 10 करोड़ पौधे लगाएंगे। 5 साल में हमारा लक्ष्य प्रदेश में 50 करोड़ पौधे लगाने का है। राजस्थान में हमें वन क्षेत्र को 9.64 फीसदी से 20 फीसदी तक ले जाना है। इसके लिए राजस्थान में सरकार नई कृषि वानिकी नीति लाएगी। हमारी सरकार जल्द ही प्रदेश में 1750 वनरक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इसके साथ ही एक जिला एक प्रजाति कार्यक्रम से स्थानीय किस्म के पौधे विकसित करेंगे। ताकि प्रदेश को हरियाला राजस्थान बनाया जा सके। इसके साथ ही हमारी सरकार पालीघाट में घड़ियाल रियरिंग सेंटर भी खोलेगी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.