ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

दिल्ली में UPSC अभ्यर्थी की हत्या का राज़ खुला, लिव-इन पार्टनर ने एक्स बॉयफ्रेंड संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 27, 2025

मुंबई, 27 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के गांधी विहार इलाके में 6 अक्टूबर को फ्लैट में मिली जली हुई लाश के मामले का खुलासा हो गया है। जांच में सामने आया कि मृतक रामकेश मीणा UPSC की तैयारी कर रहा था और उसकी हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित और उसके दोस्त संदीप के साथ मिलकर की थी। तीनों ने पहले रामकेश का गला घोंटा, फिर शरीर पर तेल, घी और शराब डालकर उसे जला दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने अमृता, सुमित और संदीप तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 21 साल की अमृता फॉरेंसिक साइंस की छात्रा है और मई 2025 से रामकेश के साथ लिव-इन में रह रही थी। अमृता ने बताया कि रामकेश के पास उसके कुछ निजी वीडियो थे, जिन्हें हटाने के लिए उसने बार-बार कहा, लेकिन वह नहीं माना। इस बात से परेशान होकर उसने अपने पुराने बॉयफ्रेंड सुमित से मदद मांगी और दोनों ने मिलकर रामकेश को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। सुमित पेशे से LPG डिस्ट्रीब्यूटर है और उसी ने सिलेंडर में आग लगाकर फ्लैट में विस्फोट करवाया था।

पुलिस को घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों से अहम सुराग मिले। फुटेज में दो नकाबपोश 5 से 6 अक्टूबर की रात बिल्डिंग में दाखिल होते नजर आए। करीब 39 मिनट बाद एक युवक बाहर निकलता दिखा और थोड़ी देर बाद 2:57 बजे एक युवती दूसरे युवक के साथ फ्लैट से बाहर जाती नजर आई। इन दृश्यों से पुलिस ने तीनों की पहचान कर ली।

वारदात के बाद आरोपी रामकेश का लैपटॉप, मोबाइल फोन और हार्ड डिस्क लेकर मौके से फरार हो गए थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह पूरी तरह से योजनाबद्ध हत्या थी। आरोपियों ने पहले रामकेश को बेहोश किया, फिर गला दबाया और बाद में शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या, सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.