ताजा खबर
डार्क चॉकलेट बनाम मिल्क चॉकलेट: स्वाद और सेहत की जंग में कौन है विजेता? जानिए विशेषज्ञों की राय   ||    गर्मियों में घर को ठंडा रखने का सही तरीका जानें कब खोलें और कब बंद करें अपनी खिड़कियां   ||    कुदरत का करिश्मा ये हैं दुनिया के सबसे ऊंचे पेड़ जो छूते हैं आसमान की ऊंचाइयां   ||    सफ एक रात की नींद पूरी न होने पर दमाग में क्या होता है वशेषज्ञों ने बताया चौंकाने वाला सच   ||    सफेद बालों से छुटकारा दिलाएगी प्राचीन जापानी तकनीक: लकड़ी की कंघी और मसाज का जादू   ||    यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||   

प्रिंसिपल ने देरी से आने पर 18 छात्राओं के बाल काटे, कलेक्टर ने आरोपी को किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 19, 2024

मुंबई, 19 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आंध्र प्रदेश के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने देरी से आने पर 18 छात्राओं के बाल काट दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंसिपल ने नाराज होकर सजा के तौर पर बाल काट हैं। धूप में खड़ा करके पिटाई की। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने आरोपी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। आगे की जांच की जा रही है। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक बी. श्रीनिवास राव ने बताया कि यह घटना अल्लूरी सीतारामराजू जिले के जी मदुगुला में आवासीय स्कूल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में 15 नवंबर को हुई थी, लेकिन सोमवार को सामने आई। इसके बाद डिपार्टमेंट ने आरोपी प्रिंसिपल यू साई प्रसन्ना के खिलाफ जांच की थी। उन पर लगे आरोप को सही पाया गया, जिसके बाद देर रात कलेक्टर ने निलंबन आदेश जारी कर दिए।

तो वहीं, मुजफ्फरपुर के बीबीगंज स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल के शिक्षक ने अक्टूबर में छात्र की पिटाई की। जिसके बाद छात्र बेहोश हो गया। शिक्षक की पिटाई से छात्र के बाएं कान पर गहरा जख्म हुआ है। उसकी सुनने की क्षमता खत्म हो गई है। इस मामले को लेकर छात्र के पता शिवरत्न कुमार ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाया है। हैरान करने वाली बात तो यह सामने आई है कि छात्र के बेहोश हो जाने के बाद भी स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को सूचना नहीं मिली। मामले को लेकर पेरेंट्स ने पुलिस से शिकायत की। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.