ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भोपाल में दो करोड़ के जेवरात चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड निकली प्रॉपर्टी डीलर की भतीजी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 6, 2025

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भोपाल के ओम नगर हलालपुरा में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर आनंद पाराशर के घर से दो करोड़ रुपए के जेवरात चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मास्टरमाइंड आनंद की भतीजी डॉली पाराशर निकली, जिसने अपने बॉयफ्रेंड अंकित तिवारी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। अंकित ने अपने कॉन्ट्रैक्टर दोस्त रवि विश्वकर्मा को प्लान में शामिल किया, जिसने साथी अंकित, देवाशीष शर्मा और अजय शाक्य के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी। यह घटना 29 सितंबर 2025 की है।

वारदात के दिन आनंद की बेटी की ग्वालियर में रिंग सेरेमनी थी, जिसके चलते पूरा परिवार वहां गया हुआ था। डॉली भी उसी दौरान फोन पर घर की जानकारी आरोपियों तक पहुंचा रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, PSTN डेटा और मुखबिरों की जानकारी के आधार पर सोमवार दोपहर मामले का खुलासा किया। डॉली, रवि और देवाशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अंकित तिवारी और अजय शाक्य अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के 1250 ग्राम सोने के जेवरात, चार मोबाइल फोन और तीन चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। करीब 50 लाख रुपए के जेवरात फरार आरोपियों के पास हैं। डीसीपी अभिनव चौकसे ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद अज्ञात आरोपियों की तलाश में घटना स्थल और आसपास के PSTN डेटा की जांच की गई। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर संदेही नंबरों को चिन्हित किया गया। आरोपी रवि को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जेवरात जब्त किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पूरी योजना का खुलासा किया। रवि ठेकेदारी का काम करता है और उसके खिलाफ पहले भी मारपीट और चोरी के केस दर्ज हैं। देवाशीष ने बताया कि अंकित तिवारी ने अपनी गर्लफ्रेंड डॉली के चाचा आनंद के घर की जानकारी साझा की और घर में चोरी करने का प्रस्ताव रखा। रवि ने घर का पूरा नक्शा समझकर फुल प्रूफ योजना बनाई। वारदात 28-29 सितंबर की रात को अंजाम दी गई। घर के बाहर की निगरानी रवि और देवाशीष ने की, जबकि घर में घुसकर चोरी देवाशीष और अजय ने की। सूत्रों के अनुसार, डॉली और अंकित शादी करना चाहते थे, लेकिन अंकित कोई काम नहीं करता था। डॉली ने चोरी से मिलने वाली रकम से अंकित के साथ अपना भविष्य बनाने की योजना बनाई थी। दोनों शहर छोड़कर किसी दूसरे शहर में बसने की योजना बना रहे थे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.