ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

गोल्डन टेंपल को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 15, 2025

मुंबई, 15 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पंजाब के अमृतसर स्थित पवित्र गोल्डन टेंपल को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसमें दावा किया गया कि परिसर की पाइपों में RDX भर दिया गया है और वहां बड़े धमाके किए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से न तो मेल की जानकारी सार्वजनिक की गई है और न ही उसमें इस्तेमाल की गई भाषा को उजागर किया गया है। धमकी की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई। अमृतसर पुलिस, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) पूरी तरह सतर्क हैं और टेंपल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस कमांडो की तैनाती कर दी गई है और हर आने-जाने वाले श्रद्धालु पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले सोमवार को भी इसी तरह की धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट थीं। लगातार दो दिनों में इस तरह की धमकियों से प्रशासन और श्रद्धालु सतर्क हो गए हैं, हालांकि श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं देखी गई और लोग पहले की तरह ही माथा टेकने पहुंच रहे हैं।

SGPC के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि ये धमकियां कुछ शरारती तत्वों की ओर से लोगों में डर फैलाने के लिए दी जा रही हैं। उनका कहना है कि जो लोग इस तरह की धमकियां दे रहे हैं, वे सिर्फ एक धर्म को नहीं, बल्कि सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की बातें कर रहे हैं। ऐसे लोगों का कोई धर्म नहीं होता और इनका मकसद समाज में भय और अस्थिरता फैलाना होता है। प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि गोल्डन टेंपल शांति और एकता का प्रतीक है, जहां हर धर्म के लोग श्रद्धा से माथा टेकने आते हैं। ऐसी धमकियां समाज को बांटने और सांप्रदायिक सौहार्द को खंडित करने की साजिश हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस अपराध में शामिल लोगों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त सजा दे। SGPC सचिव ने संगत से अपील की कि वे डरे नहीं और पहले की तरह ही गुरुघर में आकर कीर्तन सुनें। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान के बारे में ऐसी सोच रखना भी पाप है और प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे तत्वों को जल्द ट्रेस कर कठोर कार्रवाई करे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.