ताजा खबर
आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की शानदार जीत; वॉशिंगटन सुंदर के छक्के ने पंजाब किंग्स...   ||    भारतीय शेयर बाजार वैश्विक हलचल और आर्थिक आंकड़ों के बीच नए शिखर की ओर बढ़ने की चुनौती   ||    "रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||   

दिल्ली NCR के 100 स्कूलों में बम रखे होने की धमकी निकली फर्जी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 1, 2024

मुंबई, 01 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों में आज सुबह बम रखे होने की धमकी भेजी गई थी। इसके तुरंत बाद सभी स्कूलों में दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस पहुंच गईं। स्कूलों को खाली करवाने के बाद पुलिस ने बम की तलाशी की। दोपहर में पुलिस ने जानकारी दी कि स्कूलों में बम की सूचना फर्जी थी। पुलिस के मुताबिक, सभी स्कूलों में अच्छे से चेकिंग कर ली गई है, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने संभावना जताई है कि आरोपियों ने डार्क नेट के जरिए ये मेल भेजा है, ताकि उनकी पहचान न हो सके। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये धमकी एक ही ई-मेल से भेजी गई है। यह ई-मेल रूसी सर्वर से सुबह भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि हर मेल का कंटेंट एक ही जैसा था ओर इसे sawariim@mail.ru मेल आईडी से भेजा गया था। 100 स्कूलों को भेजा मेल में DPS द्वारका, DPS वसंत कुंज, DPS नोएडा, DPS रोहिणी, ग्रीन वैली नजफगढ़, DAV पीतमपुरा, मदर मैरी स्कूल मयूर विहार, संस्कृति स्कूल, DAV साउथ वेस्ट और एमिटी साकेत के नाम सामने आए हैं।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जिस ईमेल के जरिए स्कूलों को धमकी भेजी गई थी, उसमें स्वरायम शब्द शामिल है, जो कि अरबी शब्द है। इस शब्द को इस्लामिक स्टेट 2014 से इस्तेमाल कर रहा है। इस शब्द का मतलब है तलवारों का टकराना। बम की सूचना को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। प्रोटोकॉल के तहत एक्शन लिया जा रहा है। यह झूठी धमकी हो सकती है। धमकी मिलने के बाद स्कूलों ने पुलिस कंट्रोल रूम्स को सूचना दी। पुलिस की साइबर सेल ने मेल को ट्रैक करने के लिए टीमें लगाईं। धमकी के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल का लागू कर दिए गए हैं। स्कूलों को खाली करा लिया गया है। बच्चों को घर भेज दिया गया है। अभी तक टीमों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस और प्रशासन ने पेरेंट्स को परेशान नहीं होने की सलाह दी। बताया कि सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.