ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

पटियाला में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 छात्रों की मौत, एक घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 7, 2025

मुंबई, 07 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पंजाब के पटियाला जिले में एक सड़क हादसे में 5 छात्रों की मौत हो गईं। यह हादसा समाना रोड पर नास्सूपुर गांव के पास उस समय हुआ, जब रेत से भरे एक ट्रक ने स्कूली छात्रों को ले जा रही एक निजी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निजी गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी छात्र पटियाला से समाना स्थित अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। तेज टक्कर के कारण गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से दब गया, जिससे छात्रों के शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

वहीं, इस हादसे में पांच छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र को गंभीर हालत में सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और वाहन ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है, जो घटना के बाद फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना की खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया और समाना इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय लोगों ने समाना रोड पर ट्रैफिक की स्थिति को लेकर लंबे समय से चिंता जताई है और प्रशासन से उचित प्रबंधन की मांग की है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.