ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ट्रम्प के दावों से गरमाई सियासत, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 19, 2025

मुंबई, 19 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हालिया दावे ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ एक डिनर के दौरान कहा कि भारत-पाकिस्तान टकराव में संभवतः पांच जेट विमान गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये विमान किस देश के थे। ट्रम्प यह भी दावा कर चुके हैं कि उन्होंने खुद संघर्ष रुकवाया और इस बात का वे करीब 24 बार जिक्र कर चुके हैं। कांग्रेस ने इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए केंद्र सरकार से सफाई मांगी है। पार्टी ने शनिवार को तीन प्रमुख सवाल उठाए। पहला—क्या ट्रम्प ने सच में सीजफायर रुकवाया? दूसरा—क्या उन्होंने व्यापार रोकने की धमकी देकर जंग रुकवाई? और तीसरा—आखिर ये पांच लड़ाकू विमान किस देश के गिरे थे? कांग्रेस का कहना है कि इन सवालों के जवाब संसद में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने चाहिए।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि मानसून सत्र की शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी अब नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि संसद में कोई और नेता जवाब नहीं दे सकता, विपक्ष विशेष चर्चा की मांग करेगा और सिर्फ प्रधानमंत्री से ही जवाब मांगेगा। जयराम ने यह भी याद दिलाया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की करीबी पहले भी देखी जा चुकी है—चाहे वह 2019 में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम रहा हो या 2020 में ‘नमस्ते ट्रम्प’ का आयोजन। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि ट्रम्प बार-बार यह संकेत दे रहे हैं कि भारत ने व्यापारिक दबाव के कारण झुकाव दिखाया। इससे देश की गरिमा से समझौता हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आप ने कहा कि जो नेता खुद को 56 इंच के सीने वाला बताते हैं, वे ऐसे संवेदनशील मामले पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे।अब जब संसद सत्र शुरू होने वाला है, यह साफ है कि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने को तैयार है। संसद में इस पर तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.