ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

पहलगाम आतंकी हमले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी, NIA की जांच में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 22, 2025

मुंबई, 22 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पहलगाम आतंकी हमले के करीब दो महीने बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में यह बात सामने आई है कि इन दोनों आरोपियों ने उस हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को जानबूझकर शरण दी थी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि जिन आतंकियों को उन्होंने पनाह दी थी, वे पाकिस्तानी नागरिक थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लुक रखते थे।

NIA ने बताया कि परवेज और बशीर ने इन आतंकियों को हमले से पहले हिल पार्क क्षेत्र की एक अस्थायी झोपड़ी में ठहराया था। उन्होंने आतंकियों को भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई थीं। यह आतंकी हमला 22 अप्रैल को बायसरन घाटी में हुआ था, जो पहलगाम से करीब 6 किलोमीटर दूर है। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया गया है कि आतंकियों ने हमले के दौरान पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया था। हमले के बाद पुलिस ने जांच के दौरान तीन आतंकियों की पहचान की थी। 24 अप्रैल को अनंतनाग पुलिस द्वारा जारी किए गए स्केच में जिन आतंकियों के नाम सामने आए, उनमें शामिल थे अनंतनाग निवासी आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। इनमें मूसा और अली पाकिस्तान के नागरिक बताए गए, जिनमें मूसा पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप का पूर्व कमांडो भी रह चुका है। इन तीनों आतंकियों पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जिन दो स्थानीय व्यक्तियों को NIA ने गिरफ्तार किया है, उन्होंने इन्हीं तीन आतंकियों की जानकारी दी है या फिर कुछ और नाम सामने आए हैं। इस आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6 और 7 मई की रात एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन चलाया, जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया। इस कार्रवाई में नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया और 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई। मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के दस करीबी रिश्तेदार और चार सहयोगी भी शामिल थे। भारत ने इस ऑपरेशन में कुल 24 मिसाइलें दागीं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.