ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बेंगलुरु में छात्रा से गैंगरेप के आरोप में दो कॉलेज लेक्चरर और उनका दोस्त गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 15, 2025

मुंबई, 15 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु में एक निजी कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने फिजिक्स और बायोलॉजी के दो लेक्चरर समेत एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को तब की गई जब पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लेक्चरर नरेंद्र ने छात्रा को पढ़ाई से जुड़े नोट्स देने के बहाने बेंगलुरु बुलाया और अपने दोस्त अनूप के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बायोलॉजी लेक्चरर संदीप भी इस अपराध में शामिल हुआ और दोनों ने मिलकर घटना का वीडियो बनाया।

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो के जरिए आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल किया और कई दिनों तक लगातार उसका यौन शोषण करते रहे। आरोपी अनूप ने भी छात्रा को धमकाया कि उसके कमरे में आने की सीसीटीवी फुटेज उसके पास है और उसने छात्रा को बदनाम करने की धमकी दी। जब स्थिति असहनीय हो गई तो छात्रा ने अपने माता-पिता को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद कर्नाटक राज्य महिला आयोग की मदद से मराठाहल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना लगभग एक महीने पहले हुई थी, लेकिन छात्रा ने डर के चलते तुरंत शिकायत नहीं की। मामला 5 जुलाई को दर्ज किया गया और पीड़ित की शिकायत पर नरेंद्र, संदीप और अनूप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पूर्वी डिवीजन के संयुक्त पुलिस आयुक्त रमेश बानोथ ने बताया कि मामले की जांच फिलहाल जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.