ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

उपराष्ट्रपति ने कहा, कानूनी मामलों में उलझें तो न्यायपालिका पर भरोसा रखें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 30, 2023

मुंबई, 30 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुवाहटी की रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह और कॉटन यूनिवर्सिटी के इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। धनखड़ ने यह भी कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो ज्यूडीशियरी या जांच एजेंसियों से समन मिलने के बाद सड़कों पर उतर आते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कानूनी मुद्दों में फंसें तो सड़कों पर उतरने के बजाय देश की ज्यूडीशियरी पर भरोसा रखें। देश के शासन तंत्र ने सत्ता के दलालों को बेअसर कर दिया गया है। हमारे पास एक मजबूत सिस्टम है, हम इसका लाभ क्यों नहीं उठाते। पिछले कुछ सालों में हमारी अदालतों ने बहुत शानदार काम किया है।

उन्होंने आगे कहा, मैंने ऐसा समय भी देखा है, जब यह सोचा जाता था कि कानून कुछ लोगों तक नहीं पहुंच सकता था। हर जगह दलाल थे और भ्रष्टाचार था। लेकिन वह समय अब खत्म हो गया है। एक समय था, जब सत्ता के गलियारे और सरकारें सत्ता के दलालों और भ्रष्टाचारियों से भरी हुई थीं। इनको अब साफ कर दिया गया है और दलालों को बेअसर कर दिया गया है। भारत का विकास कुछ वर्ग के लोगों को पसंद नहीं आ रहा। इसलिए आज के युवाओं और स्टूडेंट्स को ऐसी ताकतों को हराने के लिए आगे आना होगा। आपको बता दें, रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी का यह तीसरा दीक्षांत समारोह था। गुवाहाटी में हुए इस आयोजन में 1,198 (यूजी, पीजी और पीएचडी) स्टूडेंट्स को डिग्री दी गईं। इसके अलावा कॉटन यूनिवर्सिटी में भी एक इवेंट हुआ, जिसमें धनखड़ ने हिस्सा लिया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.