ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वीडियो वायरल, सहकारी बैंक स्कैम के पीड़ितों ने पूछे थे सवाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 15, 2024

मुंबई, 15 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक मीटिंग हॉल से भागते हुए नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद लोग गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद तेजस्वी के वीडियो को कांग्रेस ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, भाजपा के तेजस्वी सूर्या एक बार फिर आपातकालीन निकास द्वार के माध्यम से भीड़ से बच गए हैं। तेजस्वी सूर्या का अहंकार जो चुनाव के दौरान मतदाताओं पर हमला करता है और उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। उसने हद पार कर दी है। मतदाताओं के लिए उसे सबक सिखाने का समय आ गया है। आपको बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने तेजस्वी को बेंगलुरु दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया है।

दरअसल, वायरल वीडियो बीते दीनो का है। तेजस्वी एक सार्वजनिक सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सभा में सहकारी बैंक एसोसिएशन के नेता, तेजस्वी सूर्या, बसवनगुडी विधायक रवि सुब्रमण्यम सहित अन्य लोग पहुंचे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने तेजस्वी से सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। ये वे लोग थे जो श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक नियमिता (SGRSBN) से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले के पीड़ित हैं। उन लोगों ने सवाल किया कि उन्हें मिलने वाले भुगतान में देरी क्यों हो रही है। इसी दौरान सवाल करने वाले लोगों गुस्से में आ गए। तेजस्वी के समर्थक सवाल करने वालों को रोकने लगे। माहौल ज्यादा गर्मा गया। इसी बीच तेजस्वी सूर्या सभा से जाने लगे। जो वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें नजर आ रहा है कि तेजस्वी हॉल से बाहर जा रहे हैं। उनके समर्थक उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ महिला-पुरूष उनसे सवाल करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि तेजस्वी के समर्थकों ने लोगों से धक्का-मुक्की की और मारपीट भी की।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.