ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||   

Weather Alert: Delhi-NCR में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बाद अब बारिश बन बरसा कहर, 50 उड़ानें और 23 ट्रेनें चल रहीं लेट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 31, 2024

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे यहां सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी होगी। जिसका असर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, चंडीगढ़, रोहतक और उत्तर भारत के अन्य राज्यों पर पड़ेगा. यहां ठंडी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होगी. इसका असर सड़क से लेकर वायुमार्ग तक पर पड़ता है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 से ज्यादा उड़ानें बाधित हुई हैं. उनमें से कुछ को तीन घंटे से अधिक की देरी के कारण रद्द कर दिया गया है। वहीं, पांच से अधिक उड़ानों को जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई आदि नजदीकी राज्यों के हवाईअड्डों पर डायवर्ट किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, कोहरे के दिनों में भी हेडलाइट्स को लो बीम पर रखकर गाड़ी चलाएं। लेन ड्राइविंग सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करें।

ट्रेन 6 घंटे लेट

उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से करीब 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. पुरी से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 12801 करीब साढ़े छह घंटे लेट है. ऐसे में यह ट्रेन वापसी में लेट हो जायेगी. बुधवार सुबह नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और निजामुद्दीन स्टेशनों पर यात्री परेशान दिखे। लोगों से अनुरोध है कि वे रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर अपनी ट्रेन की टाइमिंग चेक करने के बाद ही स्टेशन पर जाएं.

दिल्ली हवाई अड्डे पर CAT III B तकनीक लागू

आपको बता दें कि इस सिस्टम में विमान रोशनी और आधुनिक उपकरणों के साथ रनवे पर सुरक्षित उतरता है। इसका उपयोग तब किया जाता है जब रनवे पर दृश्यता 200 मीटर से कम हो। मंगलवार रात करीब 9 बजे से एनसीआर में कोहरा गिरना शुरू हो गया। इस वजह से पालम, सफदरजंग, नोएडा समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर के बीच रही. दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि कोहरे के कारण हवाई अड्डे के रनवे पर CAT III B तकनीक लागू की गई है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.