ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||   

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 21, 2025

मुंबई, 20 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मध्य प्रदेश सहित देश के 30 राज्यों के कुछ हिस्सों में आज आंधी और बारिश का दौर जारी है। खासकर असम, मेघालय, गोवा और कर्नाटक के समुद्री इलाकों में तेज बारिश हो रही है। गोवा में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश देखी जा रही है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। बीते 24 घंटों में उत्तर गोवा के पेरनेम इलाके में 207 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और दक्षिण गोवा दोनों जिलों के लिए पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसे बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट में बदल दिया गया। इस बीच राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर झरने, जंगलों और ट्रैकिंग स्थलों पर लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है। विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 27 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों को आगाह किया है कि खराब मौसम के कारण गोवा की फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने लोगों से अपील की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें।

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव जारी है। गर्मी से होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए लखनऊ के अस्पतालों में विशेष कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें से 10 आपातकालीन स्थिति के लिए निर्धारित हैं। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्द दस्तक देने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों में मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक, मानसून 27 मई तक केरल में प्रवेश कर सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह 2009 के बाद पहली बार होगा जब मानसून समय से पहले पहुंचेगा। 2009 में मानसून 23 मई को ही केरल में दस्तक दे चुका था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को ढक लेता है। इसके बाद मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह समाप्त हो जाता है। पिछले वर्ष मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था। 2023 में यह 8 जून, 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को केरल में प्रवेश कर चुका है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.