ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

कौन है पूर्व विधायक दिलबाग सिंह? जिसके घर से 5 करोड़ रुपये और हथियारों का जखीरा बरामद, हुई गिरफ्तारी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 10, 2024

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दिलबाग के घर से पांच करोड़ रुपये, विदेशी हथियार और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं. गौरतलब है कि दिलबाग सिंह इनेलो के नेता हैं. वह यमुनानगर से विधायक रह चुके हैं. उसके खिलाफ प्रताप नगर थाने में भी दो मामले दर्ज हैं, एक आर्म्स एक्ट के तहत और दूसरा एक्साइज एक्ट के तहत. पिछले चार दिनों से ईडी की टीम पूर्व विधायक के घर और दफ्तर पर छापेमारी कर रही थी. ईडी की टीम अब जांच करेगी कि इसमें और कौन शामिल है.

साजिश के तहत छापेमारी की गयी है

दिलबाग सिंह के बड़े भाई राजेंद्र सिंह राजा ने ईडी की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने बताया कि जब्त सामग्री में दिखाया गया मकान उनका पुश्तैनी मकान है. उन्होंने कहा कि ईडी स्टोन क्रशर की गलत खरीद की बात कर रही है, लेकिन वह स्टोन क्रशर दिलबाग सिंह के नाम पर नहीं है. दिलबाग सिंह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं. उन्होंने बताया कि जिन हथियारों की बात हो रही है वे सभी लाइसेंसी हैं.

पहले भी छापेमारी की गयी है

राजेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि 2019 में इनकम टैक्स की छापेमारी हो चुकी है, उसके बाद 2021 में छापेमारी हुई और अब 2024 में फिर से ईडी की ओर से कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को डराया जा रहा है. अब वह कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

ED ने यमुनानगर से INLD के पूर्व MLA दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया...उसका सहयोगी कुलविंदर भी गिरफ्तार

5 दिन तक चली छापेमारी में हथियारों का जखीरा बरामद

विदेशी बंदूके, 300 कारतूस, करीब 100 विदेशी शराब की महंगी बोतले, 5 करोड़ रुपये कैश और 4 से 5 किलोग्राम सोने के तीन बिस्कुट pic.twitter.com/cc2VbKtR0j

— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) January 8, 2024


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.