ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

मणिपुर में स्कूल के बाहर की महिला की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 6, 2023

मुंबई, 06 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। इससे कुछ दिन पहले ही स्कूलों की खुलने की घोषणा हुई थी। इसके चलते राज्य सरकार ने इंटरनेट पर पांच दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। आपको बता दे, मणिपुर राज्य में 64 दिनों से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। इस हिंसा के दौरान अब तक 135 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, मणिपुर सरकार ने 8वीं कक्षा तक के स्कूल खोलने का आदेश जारी किया था। नवीं से 12वीं तक के स्कूल और कॉलेज अभी बंद रहेंगे। इन स्कूलों में आपातकालीन शिविर स्थापित किए गए हैं और वहां लगभग 50,000 से अधिक लोग ठहरे हुए हैं। सरकार ने 16 जिलों में से 5 जिलों में कर्फ्यू खत्म कर दिया है। अब 11 जिलों में शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू लागू रहेगा।

तो वहीं, मणिपुर के थोउबल जिले में बीते दिन भीड़ ने भारतीीय रिजर्व बटालियन (आरआरबी) के कैंप पर हमला किया गया। इस हमले के दौरान भीड़ ने हथियार चुराने की कोशिश की थी। भीड़ और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई और हथियारों से लैस भीड़ ने गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप 27 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने कैंप तक पहुंचने वाले कई रास्तों को अवरोधित कर दिया था, जिसके कारण अतिरिक्त सुरक्षाबलों को कैंप में पहुंचने में असमर्थता हुई। सुरक्षा बलों ने कठिनाइयों के बावजूद आगे बढ़ने का प्रयास किया है। इस बीच, भीड़ ने जवानों की गाड़ी को भी आग लगा दी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.