ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

जानिए जम्मू कश्मीर में तैयार हो रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्क ब्रिज के बारे में

Photo Source :

Posted On:Friday, April 23, 2021

विश्व के सबसे ऊँचे आर्क ब्रिज की आर्क तैयार हो गयी है। यह ब्रिज जम्मू कश्मीर में बन रहा है और यह दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार होगा। इसकी कंट्रक्शन तीन साल पहले शुरू हुई थी और अभी हाल ही में मिनिस्टर ऑफ़ रेलवे पियूष गोयल ने ब्रिज के तैयार होने की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
यह ब्रिज जम्मू कश्मीर में चेनाब नदी के ऊपर बनाया जा रहा है और इसको एक वंडर माना जा रहा है। यह ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल प्रोजेक्ट का हिस्सा है जो की 8 मैग्नीट्यूड के भूकंप का भी सामना कर सकता है। यह ब्रिज इस साल पूरी तरह से तैयार हो जायेगा और इसपर ट्रैन चलनी शुरू हो जायेगी। इसको बनाने में 1250 करोड़ रुपय लगे है और यह पेरिस में स्थित एइफ्फेल टावर से 35 मीटर ऊँचा है।
इस ब्रिज की पूरी लेंथ 1. 3 किलोमीटर है और इसका आर्क का डाईमीटर 485 मीटर है। इसके सबसे लम्बे पिलर की लम्बाई 133. 7 मीटर है। इस ब्रिज में कुल 17 पिलर है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लेंथ उधमपुर से बारामुल्ला तक 326 किलोमीटर है।
इसको बनाने में 25000 मेट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। यह ब्रिज 266 रफ़्तार से चल रही हवा का भी सामना कर सकता है। इस पर ट्रैन प्रति घंटे 100 किलोमीटर के रफ़्तार से चल पाएंगी। इस ब्रिज के बनने पर जम्मू कश्मीर में ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर को काफी मुनाफा होगा।
इंडियन डिफेन्स रिसर्च डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन इस प्रोजेक्ट के लिए कोंकण रेलवे के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस आर्क के माध्यम से आप कश्मीर को पूरे देश से जोड़ रहे हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.