ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

GT vs PBKS Highlights: अय्यर के आते ही बदला पंजाब का भाग्य! गुजरात को दी 11 रनों से मात

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 26, 2025

आईपीएल 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने गुजरात को 11 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 5 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में गुजरात 5 विकेट पर 232 रन ही बना सका। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन ने बनाए। उन्होंने 74 रन बनाए। उनके अलावा बटलर ने 54 रनों की पारी खेली।

इससे पहले पंजाब किंग्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों पर पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से 97 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।

आईपीएल में पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 23 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि शशांक सिंह ने अंतिम ओवरों में 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया। गुजरात टाइटंस के लिए साई किशोर ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए।

पंजाब जीता.
पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 5 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 232 रन ही बना सकी।

पंजाब की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11- प्रभासिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, उमरजई, मार्को जानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस 11 मैच खेल रही है।

गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11- शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.