ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

हार्दिक पांड्या के लिए खतरा बने शिवम दुबे, युवराज सिंह और विराट कोहली के क्लब में शामिल

Photo Source :

Posted On:Friday, January 12, 2024

भारतीय टीम ने मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो शिवम दुबे रहे. उन्होंने पहले तो शानदार गेंदबाजी की और फिर 60 रनों की नाबाद पारी खेली. वह टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने और एक विकेट लेने के मामले में युवराज सिंह, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के क्लब में शामिल हो गए. इतना ही नहीं शिवम के प्रदर्शन को देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें हार्दिक पंड्या के लिए बड़ा खतरा भी बताया गया.

शिवम के दिल पर ख़तरा!

हार्दिक पंड्या के लिए खतरा बने शिवम दुबे के कई मीम्स भी वायरल होने लगे. गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या फिलहाल वर्ल्ड कप 2023 से चोटिल हैं. इसके बाद से उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई है. साथ ही आईपीएल 2024 को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है. 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप का भी आयोजन होना है. ऐसे में अगर शिवम लगातार खुद को साबित करते हैं तो वह टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बन सकते हैं. शिवम भी हार्दिक की तरह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वह शीर्ष क्रम से लेकर निचले क्रम तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

शिवम दुबे मोहाली टी20 में अपनी गेंदबाजी से भी चर्चा में रहे. वह शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी करने आए और पहले ही ओवर में अफगानी कप्तान को पवेलियन भेज दिया. उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 9 रन दिए. इसके बाद शिवम दुबे ने 60 रनों की नाबाद पारी खेली. 40 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए. उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। इस पारी के साथ ही वह हार्दिक, युवराज और कोहली के क्लब में शामिल हो गए हैं.

T20I में सर्वाधिक बार 50+ रन और कम से कम एक विकेट

युवराज सिंह- 3
विराट कोहली- 2
हार्दिक पंड्या - 1
शिवम दुबे- 1


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.