ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

महीनों दर्द छिपाए खेलते रहे श्रेयस अय्यर, पर चैंपियस ट्रॉफी जीतने के बाद होठों पर आ गई बात

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 12, 2025

श्रेयस अय्यर के लिए पिछला एक साल किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं रहा। जिस खिलाड़ी ने 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को आईपीएल का चैंपियन बनाया था, उसी खिलाड़ी को उनकी फ्रेंचाइज़ी ने 2025 के लिए रिटेन तक नहीं किया। श्रेयस ने इस झटके को महीनों तक अपने भीतर छुपाए रखा, लेकिन अब उन्होंने अपने दिल की बात खुलकर सामने रखी है।

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उन्हें केकेआर को चैंपियन बनाने के बावजूद वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। अय्यर ने कहा, "मैं यह मानता हूं कि आईपीएल जीतने के बाद मुझे वह पहचान नहीं मिली जो मैं चाहता था। लेकिन आखिर में सबसे अहम खुद की ईमानदारी है। भले ही कोई देख न रहा हो, लेकिन अगर आप सही काम करते रहते हैं तो वह निर्णायक साबित होता है।"

जब केकेआर ने आईपीएल जीतने के बाद ज्यादातर श्रेय मेंटोर गौतम गंभीर को दिया, तो कई क्रिकेट विश्लेषकों और फैंस ने इसे लेकर सवाल उठाए। अय्यर की भूमिका और कप्तानी को कहीं न कहीं दरकिनार कर दिया गया। यही नहीं, जब कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी रिटेन लिस्ट जारी की, तब क्रिकेट जगत हैरान रह गया। उस लिस्ट में कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम ही नहीं था।

यह कदम फैंस के लिए चौंकाने वाला था। उस समय ना तो केकेआर ने कोई स्पष्टीकरण दिया और ना ही अय्यर ने अपनी नाराज़गी जाहिर की। लेकिन आईपीएल 2025 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा और कप्तान भी नियुक्त कर दिया। वहीं, केकेआर ने अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताते हुए उन्हें नया कप्तान बनाया है।

कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल पर श्रेयस अय्यर ने कहा, "मैं अपने अनुभव से सीखता हूं और स्थिति के मुताबिक निर्णय लेता हूं। सबसे जरूरी बात यह होती है कि आप अपने फैसलों पर यकीन करें। साथी खिलाड़ियों को समर्थन दें और उनकी क्षमताओं पर विश्वास करें।"

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को अपनी टीम का नेतृत्व सौंप कर यह साफ कर दिया है कि उन्हें अय्यर की लीडरशिप पर पूरा भरोसा है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि अय्यर का अनुभव और आत्मविश्वास पंजाब किंग्स को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

श्रेयस अय्यर के लिए यह एक नया अध्याय है। एक ओर केकेआर से मिली अनदेखी का दर्द है, तो दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के साथ खुद को साबित करने का सुनहरा मौका। आने वाला आईपीएल सीजन यह तय करेगा कि अय्यर अपने इस नए सफर में कितनी दूर जा सकते हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.