ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

Virat Kohli Birthday: विराट कोहली के लिए दुआ कर रिजवान ने जीता फैंस का दिल! कहा- वर्ल्ड कप में 49वां और 50वां शतक...

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 2, 2023

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को है. किंग कोहली अपने जन्मदिन पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर होंगे. इससे पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने उनके लिए खास दुआ की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. दरअसल, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच भी खेला गया था. इसी मैदान पर 5 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच होगा. पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने किंग कोहली को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रिजवान से पूछा गया कि क्या कोहली अपने जन्मदिन पर ईडन गार्डन्स में खेलेंगे. क्या आप उन्हें शुभकामना देना चाहेंगे? इसके जवाब में रिजवान ने कहा, "विराट कोहली के लिए मेरे दिल में बहुत प्यार है. भगवान उन्हें और ताकत दे. वह इस विश्व कप में अपना 49वां और 50वां शतक लगाएं." रिजवान का ये जवाब भारतीय फैंस को काफी पसंद आ रहा है.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.