Posted On:Saturday, September 14, 2024
दलीप ट्रॉफी राउंड 2 की शुरुआत 12 सितंबर से हो चुकी है. कुल 4 टीमें खिताब जीतने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कई घरेलू खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं और अपना दमखम दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अनंतपुर में इंडिया ए और इंडिया डी टीमें आमने-सामने हैं. इंडिया डी की ओर से हिस्सा लेते हुए केकेआर के धाकड़ गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ 4 अहम विकेट लिए. केकेआर के गेंदबाज का कमाल का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षित राणा ने दलीप ट्रॉफी 2024 राउंड 2 में शानदार प्रदर्शन किया है। राणा ने पहली पारी में 4 विकेट लेकर धूम मचा दी है। उन्होंने अपने 17.3 ओवर के स्पेल में 2.91 की इकॉनमी रेट से रन दिए। राणा इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं. अपने आखिरी मैच में भी उन्होंने इंडिया सी के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट लिए थे. अब एक बार फिर उन्होंने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. आईपीएल 2024 में कहर बरपाया हर्षित राणा ने आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए खेलते हुए भी धमाल मचाया था. उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. राणा ने अपनी तेज गेंदबाजी से खेले गए 13 मैचों में 19 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 9.08 की इकॉनमी रेट से रन दिए. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज और श्रीलंका दौरे के लिए भी राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया था. लेकिन अब तक राणा भारतीय टीम के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं हो सके हैं. लेकिन जिस तरह से वह गेंदबाजी कर रहे हैं. वह दिन दूर नहीं जब वह भारत के लिए डेब्यू करेंगे.
मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले
“देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता
सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले
फोर्स थ्री में जॉन अब्राहम का एक्शन अवतार फिर मचाएगा धमाल
भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार ने असरानी को दी भावुक श्रद्धांजलि
रामायण में रावण का नया अवतार देखने को मिलेगा बोले यश
अनुपम खेर और अनिल कुंबले की खास मुलाकात ने जीता दिल
‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज, एआई ट्विस्ट के साथ दिखा वरुण धवन का रोमांटिक अंदाज
सैयारा की टीम फिर साथ लौटी लेकिन इस बार कहानी होगी बिल्कुल नई
आखिरी सवाल’ का दूसरा टीज़र रिलीज, इतिहास के अनछुए पहलुओं पर उठे बड़े सवाल
IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांच...
Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र ल...
AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड...
On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टे...
BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी ...
इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड...
चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की,...
शुभमन गिल के खराब फॉर्म के बीच ये क्या बोल गए अभिषेक शर्मा, कहा- ...
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer