ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

PoK में आधी रात को लगे ‘आजादी’ के नारे, अब तक 3 की मौत..Indian Army से लोग लगा रहे मदद की गुहार

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 14, 2024

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. हिंसा नहीं रुकती. पीओके में हिंसक विरोध प्रदर्शन का आज चौथा दिन है. सोशल मीडिया पर पीओके से हिंसा के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग आजादी के लिए आवाज उठाते नजर आ रहे हैं.

पीओके में आजादी के नारे लगे

पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है. हालांकि, शुक्रवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया. अब तक एक पुलिस अधिकारी समेत 3 लोगों की जान जा चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं. पीओके के लोग पिछले चार दिनों से आजादी की मांग कर रहे हैं. ऐसे में आधी रात को भी पीओके में आजादी के नारे लगाए जा रहे थे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

भारतीय सेना से मदद मांगी

पीओके में बढ़ते हिंसक विरोध प्रदर्शन के आगे पाकिस्तानी सरकार ने भी घुटने टेक दिए हैं. पाकिस्तान सरकार ने पीओके के लिए 23 अरब रुपये के फंड की घोषणा की है. लेकिन पाकिस्तान सरकार का ये कदम पीओके पर मरहम लगाने के लिए काफी नहीं है. पीओके की सड़कों पर आए दिन बमबारी और फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, जिसके बाद कई लोग भारतीय सेना से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. खासकर कश्मीर में बैठे लोग पीओके में अपने कश्मीरी भाइयों को आजादी दिलाने के लिए भारतीय सेना से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

अवामी एक्शन कमेटी ने की मांग

पीओके में चौथे दिन भी चक्का जाम जारी है. इस बीच अवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं. इन मांगों में मंगला बांध से कर मुक्त बिजली और गेहूं के आटे पर सब्सिडी शामिल है। आपको बता दें कि मुजफ्फराबाद, दादियाल और मीरपुर समेत पीओके में कई जगहों पर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हो रही हैं.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.