ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

दक्षिण चीन में बारिश और बाढ़ में 4 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा लोग लापता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 22, 2024

मुंबई, 22 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दक्षिण चीन में बारिश और बाढ़ में 4 लोगों की मौत हो गई है। 10 से ज्यादा लोग लापता हैं। यहां के कई शहरों में 16 अप्रैल से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। 44 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लोकल प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू मिशन चला रहा है। अब तक एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट मोड पर हैं। बाढ़ के चलते अब तक 165 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। सबसे ज्यादा असर गुआंग्डोंग में देखा गया। यहां चार शव बरामद किए गए हैं। सिंगापुर की नेशनल न्यूज एजेंसी CNA के मुताबिक बाढ़ के कारण अब तक 11 से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 6 लोग घायल हो चुके हैं। हालांकि, किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

चीन के राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक 21 अप्रैल की शाम को साउथ चीन के तटीय क्षेत्रों से एक तूफान टकराया है, जिसके कारण चीन में सदी की सबसे बड़ी बाढ़ आ सकती हैं। माना जा रहा है कि इस तूफान से लगभग 12 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। मौसम विभाग ने पहले ही इस तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। गुआंग्शी शहर और हेझोउ शहर में 65 भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश के कारण गुआंग्डोंग शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे पर्ल रिवर डेल्टा पानी से भर गया है। कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है और एक मंजिला तक घर डूब गए हैं। सरकार ने हालत ठीक होने तक समुद्री इलाकों में जाने पर रोक लगा दी है। साउथ चीन की सबसे मुख्य बेई नदी उफान पर है, यहां सोमवार तक रिहायशी इलाकों में 19 फीट ऊपर तक पानी भर गया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.