ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बड़ा विमान हादसा टला, आग लगने से पहले बचाई गई सभी यात्रियों की जान

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 19, 2025

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के कोलवेजी हवाई अड्डे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कांगो के खनन मंत्री लुई वाटम कबाम्बा और उनके 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को ले जा रहा अंगोला का चार्टर्ड एंब्रेयर ERJ-145 विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और फिसल गया। हादसा इतना गंभीर था कि लैंडिंग के दौरान मुख्य लैंडिंग गियर टूट गया और देखते ही देखते विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। फिर भी चमत्कारिक रूप से सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।

सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोलवेजी एयरपोर्ट पर एंब्रेयर ERJ-145 की खतरनाक क्रैश लैंडिंग साफ दिखाई देती है। वीडियो में विमान को धीरे-धीरे फ्लैप खोलकर नीचे उतरते देखा जा सकता है, लेकिन रनवे पर पहुंचने के कुछ ही सेकंड बाद विमान असंतुलित होकर सीमा से पहले जमीन पर टकरा गया और लैंडिंग गियर ध्वस्त हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

चार्टर्ड विमान मंत्री लुई वाटम कबाम्बा को लेकर लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी जा रहा था। यहां उन्हें एक कोबाल्ट खदान का निरीक्षण करना था, जहां हाल ही में पुल ढहने से 32 लोगों की मौत हो गई थी। इसी दौरान, जैसे ही विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में आया, उसका मुख्य गियर टूट गया और विमान तेज रफ्तार में फिसलते हुए रनवे से हटकर कच्चे क्षेत्र में जा पहुंचा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान आगे झुक गया और उसके पिछले हिस्से में अचानक आग भड़क उठी। अंदर बैठी यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन क्रू की तत्परता और तेजी से लिए गए निर्णयों की वजह से सभी लोग कुछ ही सेकंड में विमान से बाहर निकलने में सफल रहे। कुछ ही पलों बाद विमान का पिछला हिस्सा आग की लपटों से घिर गया।

जांच में क्या सामने आया?

कांगो की एविशन इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बीपीईए (BPEA) ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार, विमान लुबुम्बाशी से कोलवेजी के लिए उड़ान भर रहा था। कोलवेजी में उतरते समय विमान रनवे पर संतुलन नहीं बना पाया और रनवे से फिसलकर बाहर आ गया। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट हुआ है कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ, केवल विमान को भारी भौतिक नुकसान पहुंचा। जांच इस बात पर केंद्रित है कि गियर फेल होने की वजह तकनीकी खराबी थी या किसी अन्य कारण से विमान सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर पाया।

मंत्री ने शुरू की तकनीकी बैठकें

खनन मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह हादसा मंत्री लुई वाटम कबाम्बा के कार्य और संकल्प को प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों के साथ तकनीकी बैठकों की शुरुआत कर दी है, ताकि कलांडो के मिशन और दुर्घटना से प्रभावित समुदायों की मदद के लिए आवश्यक उपाय किए जा सकें।

हादसे का वीडियो वायरल

विमान के अंदर बैठे एक यात्री ने अपने मोबाइल से पूरा हादसा रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही विमान नीचे उतरने आता है, कुछ ही क्षण बाद जोरदार झटका लगता है और यात्री घबराहट में चिल्लाने लगते हैं। बाहर से बने वीडियो में विमान को धुएं और आग से घिरते देखा जा सकता है। अगर यात्री थोड़ी देर भी बाहर निकलने में देरी करते, तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.