ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अमेरिका में चीनी दूतावास के अंदर कार लेकर घुसा शख्स, पुलिस ने मारी गोली, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 10, 2023

मुंबई, 10 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक शख्स अपनी कार लेकर चीनी वाणिज्य दूतावास (चाइनीस कॉन्सुलेट) में घुस गया। BBC के मुताबिक, पुलिस ने उसे मार गिराया है। पुलिस ने कहा, हमने कॉन्सुलेट में घुसने वाले एक अज्ञात शख्स को गोली मार दी है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नीले रंग की गाड़ी कॉन्सुलेट के अंदर दिख रही है। दरवाजे टूटे हुए हैं। लोगों को भागते हुए भी देखा जा सकता है। ये घटना ऐसे समय हुई है जब सैन-फ्रांसिस्को में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन की बैठक होने वाली है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इसमें शामिल हो सकते हैं। ये बैठक अगले महीने यानी नवंबर में होने वाली है।

तो वहीं, BBC के मुताबिक, चाइनीस कॉन्सुलेट ने एक बयान में कहा- कॉन्सुलेट में घुसने वाला शख्स हमारे स्टाफ और लोगों के लिए खतरा था। हम इस तरह के हमले की निंदा करते हैं। वहीं, चीन की फॉरेन मिनिस्ट्री ने आरोप लगाया है कि अज्ञात शख्स लोगों को मारने के लिए अंदर घुसा था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने कहा- हम जब कॉन्सुलेट पहुंचे तो गाड़ी अंदर ही खड़ी थी। शख्स उसमें बैठा था। हमने उससे बात करने की कोशिश की। उसने हम पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद हमने फायरिंग की। गोली शख्स को लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.